रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला कर नई जम्मेदारी दी है। साथ ही कई जिलों के कलेक्टों को भी बदल दिया गया है। कुल 16 आईएएस के ट्रांसफर किए गए हैं।

जारी आदेश में कई जिले के कलेक्टरों का भी नाम शामिल है। वहीं तोपेश्वर वर्मा को हटाकर आईपीएस दीपांशू काबरा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

इसके साथ ही आईएएस डोमन सिंह बलौदाबाजार कलेक्टर बनाए गए हैं। महासमुंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर बनाए गए हैं। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा सचिव सुनील कुमार जैन को बनाया गया है। धर्मेंद्र कुमार साहू को भू अभिलेख संचालक बनाया गया है। इसके साथ ही अजीत सिंह को स्मार्ट सिटी में प्रबंध संचालक बनाए गए हैं।

विजय दयाराम को आयुक्त नगर निगम अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ सीमा यादव को कमान सौंपी गई है। वहीं रोहित व्यास को जिला पंचायत बस्तर सीईओ और सुनील कुमार जैन को स्कूल शिक्षा सचिव की कमान सौंपी गई है। श्यामलाल धावड़े- आयुक्त-बस्तर संभाग, एस प्रकाश सचिव-परिवहन व महादेव कावरे को आयुक्त- दुर्ग संभाग बनाया गया है।

By admin