सीना डेस्क। आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास ने बताया कि10 दिसंबर से 16 जनवरी 2022 के बीच राशि के अनुसार कैसा रहेगा यह सप्ताह। यहां जानें आपके ग्रह नक्षत्र व राशिफल।

मेष w  नए कार्य में प्रवेश, राजनैतिक उपलब्धि, व्यापार वृद्धि, आर्थिक लाभ, कोर्ट कचहरी से छुटकारा प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में थोड़े अस्थिर रह सकते हैं, आंखों में जलन, व्यर्थ प्रवास एवम् अधिक व्यय हो सकता है। सप्ताहांत में स्व निर्णय, परिश्रम और विवेक द्वारा विकट परिस्थिति से बाहर आएंगे। रुके धन की प्राप्ति एवं सही इन्वेस्टमेंट से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ w  बिना विचारे किए काम में हानि, घरेलू विवाद, वाहन से नुकसान होगा। सप्ताह मध्य में नए व्यक्ति के आने की खुशी, मांगलिक आयोजन एवम् धन लाभ हो सकता है। सप्ताहांत में थोड़ी बेचैनी, अकारण भ्रमण से शारीरिक व्याधि एवम् असंतोष भरा जीवन हो सकता है।

मिथुन w परिवार के किसी सदस्य से भेंट, कर्ज में गति तथा धार्मिक स्थानों की यात्रा सुख प्रदान करेगी। सप्ताह मध्य में अपनी सूझ-बूझ से निर्णय लेवें, धनहानि, व्यर्थ मित्र लाभ हानि करवाएगा, बाहर जाने से बचें। सप्ताहांत नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति, अपने बड़ों का प्यार, वृद्धाश्रमों की सेवा एवम् उठाए गए मुद्दों पर सफलता संभव है।

कर्क w कैंसर, लीवर, वायु विकार में लाभ, प्रापर्टी से धन वृद्धि, जीर्ण भूमि से लाभ, बटवारे से संबंधित मामलों में लाभ होगा। सप्ताह मध्य में परिजनों से भेंट, विदेश यात्रा, नवीन व्यंजनों की प्राप्ति एवम् नए बालक के जन्म से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य में खराबी, अजीर्ण, पेट संबंधित रोग की वृद्धि, लंबी यात्रा से हानि हो सकती है।

सिंह w राजनीतिक पद प्रतिष्ठा में हानि, पद न्यूनता, व्यापारिक अलाभ होगा, ध्यान पूर्वक व्यापार करें। सप्ताह मध्य में पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा, प्रापर्टी के योग बनेंगे। सप्ताहांत में रुके धन की प्राप्ति, परिवार से धन लाभ होगा, घर के मांगलिक आयोजन में जाना पड़ सकता है।

कन्या w  शारीरिक आलस्य, थकान एवं उच्चाटन हो सकता है, चल रहे व्यापार में रुकावटें, शैक्षिक संबंधी समस्याएं आएगीं। सप्ताह मध्य में किसी नए व्यक्ति से विवाद, झूठा इल्जाम लग सकता है। व्यर्थ चर्चा और यात्रा से बचें। सप्ताहांत में व्यापार व्यवसाय में वृद्धि तथा आकस्मिक धन लाभ से मन उत्साह से भर जाएगा।

तुलाw किसी विपरीत लिंगी से धन लाभ, पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आंशिक समाधान किसी समस्या का प्राप्त हो सकता है। सप्ताह मध्य में कर्मचारियों से हानि, अपने छोटों पर व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताहांत में कहीं ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। धीरे गाड़ी चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। व्यापार में वृद्धि, नए प्रोडक्ट की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक w कोर्ट कचहरी मामलों से छुटकारा, पारिवारिक कलह से मुक्ति, तलाक संबंधी मामलों में सुलह संभव है। सप्ताह मध्य में पुनः दाम्पत्य जीवन की प्रगति होगी। मन में अनेक सवालों के उत्तर मिलेंगे। सप्ताहांत में घर में चोरी हो सकती है, ध्यान रखें, मकान वाहन में नुकसान, बाधाएं आएंगीं।

धनु w पेट संबंधी विकार, स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। संतान से दुख होगा। किसी घनिष्ठ के जाने से मन खिन्न हो सकता है। सप्ताह मध्य में रुकी लक्ष्मी का आना, पारिवारिक सुख तथा चल रहे विवाद सुलझेंगे। सप्ताहांत में अपनी पत्नी या बहन से पूछकर किया गया कार्य प्रगति दिलाएगा, उनके नाम पर किया गया इन्वेस्टमेंट लाभ देगा।

मकर w किसी वृद्ध की सेवा, अस्त-व्यस्त दिनचर्या से मन में घबराहट हो सकती है। घर में शांत रहना सबसे बड़ा हथियार है। सप्ताह मध्य में व्यापार व्यवसाय में किए गए इन्वेस्ट में लाभ, उत्तम विचारों का समावेश, नए प्रोजेक्ट तथा की गई लंबी यात्रा आपको उन्नति तक पहुंचाएगी। सप्ताहांत में कुछ संतान पक्ष को लेकर चिंता, कष्ट प्रद दिनचर्या तथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ w किसी विश्वसनीय व्यक्ति से मुलाकात धन वृद्धि, व्यावसायिक वृद्धि, राजनीतिक वृद्धि और शैक्षनिक उपलब्धि के अवसर उत्पन्न कर सकती है। सप्ताह मध्य में जीवनचर्या व्यर्थ की भागदौड़ भरी हो सकती है, धन का संभलकर उपयोग मन को अस्थिर होने से बचाएगा। सप्ताहांत में किसी मांगलिक आयोजन में जाना पड़ सकता है, न्यायालयीन मामलों में लाभ तथा पुराने धन की प्राप्ति होगी।

मीन w किसी की बातों में न आएं, निर्णय लेने से बचें, पैसों का उचित उपयोग उन्नति दिलाएगा। सप्ताह मध्य में भाग्य आपके साथ है आपकी किसी बड़े व्यक्ति से भेंट, चल रहे मामलों में प्रगति देंगे। सप्ताहांत में वाहन का उचित प्रयोग करें, धन हानि, दुर्घटना के योग हैं। व्यर्थ की बातों पर विचार न करें तो उत्तम होगा।

नोट पंडित गिरीश व्यास जी द्वारा यह राशिफल चंद्रमा के गोचर के आधार पर तैयार किया गया है। लोगों  को अपना राशिफल के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। अपनी राशि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी आज पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर ले सकते हैं।

By admin