Corona in Durg District

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य जानकार कह रहे हैं भारत में कोरोना की तीसरी लहर खत्म हो रही है। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर इसके संकेत मिलने लगे हैं।

दरअसल, कोरोना के बड़े आंकड़ों के बावजूद अच्छी बात यह है कि पिछले दिन की मुकाबले यह संख्या चार हजार 171 कम है। बता दें, यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में केस घटे हैं। इससे पहले शनिवार रात मिली जानकारी के अनुसार, देश में लगातार दूसरे दिन (और रविवार को तीसरे दिन) कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

लिहाजा, जानकारों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वहीं, बीते 24 घंटों में 525 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 2,59,168 ठीक हुए हैं। अभी देश में 21 लाख 87 हजार 205 एक्टिव केस हैं।

शनिवार को रात 12 बजे तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचना के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3,21,256 नए मामले मिले और 496 लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को 3.37 लाख मामले मिले थे और उससे एक दिन पहले 3.48 लाख केस पाए गए थे। पूरे देश में ओमिक्रॉन के अब तक 10,466 मामले मिल चुके हैं। रोज 17.78 फीसद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकल रही है।

इन राज्यों में ज्यादा खतरा

  • केरल में 45 हजार से ज्यादा नए केस मिले और 132 लोगों की मौत भी हुई है।
  • महाराष्ट्र में भी 46 हजार नए मामले मिले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 416 मामले मिले।
  • कर्नाटक में 42 हजार से अधिक नए मामले पाए गए हैं।
  • तमिलनाडु में नए मामलों का आंकड़ा 30 हजार को पार कर गया है।
  • गुजरात में भी नए केस बढ़े हैं और 23,150 मामले पाए गए हैं।
  • दिल्ली में मामले कम मिले हैं, लेकिन 45 लोगों की मौत हुई है।
  • केरल में 132 और महाराष्ट्र में 48 कोरोना के मरीजों की मौत हुई हैं।