भिलाई। नगर निगम मुख्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निगम कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के साथ्क ही समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का महापौर नीरज पाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।

इससे पहले  नगर निगम महापौर नीरज पाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण  के बाद उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सिन्टर संयंत्र- 03 में कार्यरत प्रशांत क्षीरसागर को भी सम्मानित किया गया। उनको यह पुरस्कार महापौर नीरज पाल द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान पाने वाले प्रशांत क्षीरसागर एवं पाराशर को यह पुरस्कार पर्यावरण मित्र समिति सेक्टर-2 के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों के लिए दिया गया।

पर्यावरण मित्र समिति सेक्टर 2  द्वारा सामाजिक सुरक्षा , सेवा-भावना एवं नगरीय निकाय चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। इसके लिए इनका सम्मान किया गया। पुरस्कार मिलने पर श्रमिक साथी ब्रह्मानंद राव राहुल गुप्ता ईश्वर कुमार ज्योति बा घ वीरेंद्र कुमार बलराम रामलाल साहू ललित सिन्हा नरेंद्र सहित अन्य श्रमिक साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

परिवहन मंत्री ने उत्कृष्ठ कार्यों के लिए किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्ग में वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित आपदा में बेहतर कार्य करने वाले तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन 1 के आयुक्त मनीष कुमार गायकवाड, जोन 3 की आयुक्त येशा लहरे, दिप्ती साहू प्रोग्रामर, जनसंपर्क अधिकारी पीसी सार्वा, एनआर रत्नेश राजस्व विभाग तथा जयकुमार जैन को सम्मानित किया। उक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निगम भिलाई केआम निर्वाचन बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।