रायपुर। प्रदेश के कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एसएसबी का एक जवान घायल हो गया। ब्लास्ट के बाद जवान के घायल होते ही नक्सलियों ने दूसरी ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों द्वारा फायरिंग के बाद जवानों से तत्काल मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को ताबड़तोड़ फायरिंग से नक्सली पस्त हो गए और जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। घायल जवान को पैर में गंभीर चोटें आई है। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के ताड़ोकी थानाक्षेत्र के कोसरुडा कैंप से एसएसबी के जवान गश्त पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान एसएसबी 33 बटालियन का जवान जीपी सुरेंद्र नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में गया। आईडीडी पर जवान का पैर पड़ने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन अन्य जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। जवानों ने ब्लास्ट में घायल जवान को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान नदी के दूसरे छोर से नक्सलियों ने जवानों की सर्चिंग पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों ओर से 20 मिनट तक चली गोली
नदी की दूसरी छोर से नक्सलियों के फायरिंग करने के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों ओर से करीब 25 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। इधर घायल सुरेंद्र को उसके साथी जवान अंतागढ़ अस्पताल लेकर आए हैं, जहां प्राथमिक उपचार किया गया है। जवान को उच्च चिकित्सा के लिए रायपुर रेफर किया गया।

By admin