रायपुर। नगर निगम में टैक्स वसूली को डिजिटल और आसान बना दिया गया है। अब लोगों को ना तो कैश की दिक्कत होगी और ना ही नगर निगम के दफ्तर तक जाने की जरूरत होगी। निगम प्रशासन ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को स्पॉट बिलिंग और सपोर्ट देने में पेमेंट के लिए पीओएस मशीन दे दी है। निगम के राजस्व कर्मी अब लोगों के घर जाएंगे और स्पॉट पर ही पेमेंट लेकर रिसिप्ट दे देंगे। इसके लिए निगम के 70 वार्डों के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है।

बता दें के इन दिनों रायपुर नगर निगम में टैक्स वसूली अभियान जोरों पर है। इस दौरान कैश की दिक्कतों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने नया तरीका निकाला है। निगम प्रशासन ने राजस्व विभाग के सभी कर्मियों को पॉइंट ऑफ सेल मशीन दे दी है। शहर के सभी 70 वार्डों के लिए राजस्व निरीक्षकों को पीओएस मशीन दी गई है। इस मशीन के जरिए कर्मचारी ऑन द स्पॉट पेमेंट ले सकेंगे। खास बात यह है कि इसमें ना तो कैश की झंझट होगी और ना ही चिल्लर की दिक्कत होगी।

नगर निगम रायपुर में टैक्स वसूली को लेकर इन दिनों बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। बड़े बकायेदारों की से वसूली के लिए निगम अलग से प्लान बना रहा है। ऐसे बकायेदारों की बकायदा लिस्टिंग की गई है जिसमें 100 से अधिक बकायदार ऐसे हैं जिनकी देनदारी 1 लाख रुपए से अधिक है। नगर निगम को इनसे लगभग 4 करोड से भी ज्यादा की राशि टैक्स के रूप में लेनी है।

By admin