नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में ठंड और कोहरे ने रेलवे की परेशानियां बढ़ा दी है। इस वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी काफी कम हो गई है। ऐसे में दुर्घटना की भी आशंका है। इस वजह से भारतीय रेल ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को स्थगित कर दिया है।

रेलवे विभाग ने स्थिति को देखते हुए सोमवार को 380 ट्रेनें रद्द कर दी है। वहीं कल मंगलवार को भी कुछ ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है। इसका असर कुछ दिनों तक दिखेगा। ट्रेन से सफर करने वालों को इस वजह से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विभाग के अनुसार पार्शियली ट्रेनें भी कैंसिल किया गया है। इसमें स्पेशल, पैसेंजर, मेल एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। 17 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। अगर कहीं जाने का तय कल लिया गया है तो एक बार ट्रेनों की सूची अवश्य जान लें।

कैंसिल ट्रेनों में इन राज्यों की गाड़ियां शामिल
विभाग के अनुसार आज रद्द की गई अधिकांश ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों की हैं। ऐसे में अगर आप कहीं ट्रेन से यात्रा की योजना है तो ट्रेन कैंसिल है कि नहीं इसका पता जरूर लगा लें नहीं तो परेशानी हो सकती है।

यहां देखें ट्रेनों की स्थिति
इंडियन रेलवे की ओर से हर रोज कई ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है। सफर करने से पहले आप रेलवे की हेल्पलाइन 139 या फिर ऑफिशियल वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर कैसिंल ट्रेनों की पूरी सूची चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप NTES मोबाइल ऐप से भी जानकारी ले सकते हैं।

सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं..
अब आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा।

रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखने इस पर क्लिक करें..
ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।

इन मार्गों पर 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी
भारतीय रेलवे के पश्चिम रेलवे ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। पश्चिम रेलवे (WR) के मुताबिक उसने सर्दियों के मौसम में परिचालन कारणों से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। 28 फरवरी 2022 तक 12 ट्रेनें नॉन-फंक्शनल रहेंगी। यहां उन ट्रेनों की लिस्ट दी गई है जिन्हें रद्द कर दिया है।

ट्रेन नंबर 05068 बांद्रा टर्मि0नस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल, प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 25 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी। बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09018 हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस – गुरुवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09018 हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस – प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन मंगलवार को चलने वाली 22 फरवरी 2022 तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन संख्या 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन बुधवार को 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक विशेष गुरुवार को 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष जो शनिवार को चल रही है, 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09111 वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक विशेष ट्रेन मंगलवार चलने वाली 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09112 हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक विशेष बुधवार को चलने वाली 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 04309 उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष जो बुधवार और गुरुवार को चलती है, 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 04310 देहरादून-उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष मंगलवार और बुधवार को चलने वाली, 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।