CINA, Indore। इस सप्ताह कोण सा रंग और कौन सा शुभ अंक रहेगा शुभ, यह भी बता रहे हैं पं. गिरीश व्यास। शुभ अंक और शुभ रंग के अनुसार चलने से बन सकते हैं बिगड़े काम।

मेष – चल रहे काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ एवं स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सप्ताह मध्य में लंबी यात्रा एवं परिवार के सदस्य के साथ रहना मन को हर्षित करेगा। सप्ताहांत में यात्रा संभलकर करें तथा किसी प्रकार के वाद-विवाद से बचना उत्तम होगा।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – ब्राउन

वृषभ – राजनीतिक मामले में हानि हो सकती है। व्यर्थ प्रवास मन को चिंतित कर सकता है। सप्ताह मध्य में नए प्रोजेक्ट की उपलब्धि के योग हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताहांत में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य में प्रगति होगी एवं परिजनों का सुख प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – ऑरेंज

मिथुन – चल रहे व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है, संभल कर कार्य करें। सप्ताह मध्य में आर्थिक लाभ एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। सप्ताहांत में आकस्मिक धन की प्राप्ति मन को हर्षित करेगी।
शुभ अंक – 2, शुभ रंग – ग्रीन

कर्क – आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं एवं समस्या समाधान तथा पार्टनर से लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में प्रगति के योग कम है परंतु अपने प्रयास से लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताहांत में व्यापारिक लाभ तथा शैक्षिक लाभ प्राप्त होगा तथा व्यर्थ चर्चा आपके लिए हानिकारक है।
शुभ अंक – 4, शुभ रंग – फिरोजी

सिंह – पुराने चल रहे विवाद में लाभ प्राप्त होगा। परिवार के सदस्य का आना स्वास्थ्य में लाभ पहुंचाएगा। सप्ताह मध्य में मित्र द्वारा लाभ प्राप्त होगा तथा यश कीर्ति बढ़ेगी। सप्ताहांत में कुछ समस्याएं आपको घेर लेंगी परंतु सकारात्मक सोच आपको हर व्याधि से दूर रखेगी।
शुभ अंक – 1, शुभ रंग – पर्पल

कन्या – संतान की चिंता आपको नुकसान पहुंचा सकती है धन का उचित प्रयोग धन हानि से बचाएगा। सप्ताह मध्य में आर्थिक लाभ एवं व्यापारिक लाभ संभव है साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा। सप्ताहांत में शैक्षिक उपलब्धि तथा व्यापारिक उपलब्धि प्राप्त होगी अपने साथी से लाभ, नए वाहन का आना संभव है।
शुभ अंक – 9, शुभ रंग – क्रीम

तुला – अस्त-व्यस्त दिनचर्या से सप्ताह की शुरुआत व्यर्थ की भागदौड़ को बढ़ा देगी। सप्ताह मध्य में पेट संबंधी विकार हो सकता है तथा आर्थिक नुकसान संभव है। सप्ताहांत में व्यापार में वृद्धि, स्वास्थ्य में लाभ एवं पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – लाल

वृश्चिक – किए गए प्रयास में लाभ होगा तथा मान सम्मान में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकता है। आलस्य एवं व्यर्थ की भागदौड़ आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सप्ताहांत में संतान पर ज्यादा खर्च हो सकता है एवं कष्ट में वृद्धि हो सकती हैं।
शुभ अंक – 2, शुभ रंग – गुलाबी

धनु – नकारात्मक ऊर्जा से युत रहेंगे तथा मन विचलित हो सकता है। सप्ताह मध्य में शैक्षिक लाभ तथा उन्नति के अवसर आपको प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में दिनचर्या एवं व्यापारिक वृद्धि आपको व्यर्थ भागदौड़ करवाएगी, जिससे मन अशांत रहेगा।
शुभ अंक – 6, शुभ रंग – ग्रे

मकर – भाग्य का उदय हो रहा है तथा किसी मांगलिक कार्य में जाना आपको पड़ सकता है। सप्ताह मध्य में मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है एवं अधिक व्यय मन को अस्थिर कर देगा। सप्ताहांत में आर्थिक लाभ एवं व्यापारिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक – 8, शुभ रंग – सफेद

कुंभ – लंबी यात्रा से बचें, दुर्घटना के योग हैं तथा अधिक व्यय से परेशान हो सकते हैं। सप्ताह मध्य में ही मांगलिक कार्य में जाना पड़ सकता है एवं किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताहांत में मन थोड़ा विचलित हो सकता है परंतु अथक प्रयासों में वृद्धि होगी। व्यापारिक लाभ होगा।
शुभ अंक – 7, शुभ रंग – नीला

मीन – यह सप्ताह आपको किसी प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक स्थल पर पहुंचाएगा। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है तथा उचित विचार कार्य में प्रगति एवं व्यापारिक लाभ देंगे। सप्ताहांत में चल रहे प्रोजेक्ट, व्यापार में वृद्धि तथा उपहार की प्राप्ति आपको भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – पीला