भिलाई। रेलवे द्वारा लगातार डेवलपमेंट वर्क किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे कनेक्टिविटी को और भी तेज करने के लिए रेलवे जरूरत के अनुसार तीसरी व चौथी रेल लाइन पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत छुलहा-अनूपपुर सेक्शन में तीसरी लाइन का काम किया जा रहा है। इसके कारण दुर्ग से यूपी व दिल्ली को जोड़ने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर मंडल के अंतर्गत छुलहा-अनूपपुर सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का नॉन इंटरलॉकिंग (एन आई) का काम 8 मार्च 2022 तक तक किया जाएगा। इसके कारण दुर्ग से यूपी व दिल्ली को जोड़ने वाली पांच जोड़ी यानी दस ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारू कर दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताया है।

 यहां देखें रद्द होने वाली गाड़ियों की सूची

  • 2 व  4 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 4 व  6 मार्च 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 1 व 8  मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 3 व 10 मार्च 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 1, 6  व 8 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 2, 7  व 9 मार्च, 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 1, 4 व 8 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 2, 5 व 9 मार्च, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 28 फरवरी से 8 मार्च 2022 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 1 मार्च से 9 मार्च 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।