रायपुर। रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख व स्वामी विवेकानंद आश्रम के सचिव रहे स्वामी सत्यरूपानंद का निधन हो गया। रविवार को उनका निधन हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे। इनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेले ट्विट कर दु:ख जताया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी उन्हें याद किया।

बता दें स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने देश विदेश में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। रामकृष्ण मिशन के कार्यों का छत्तीसगढ़ में विस्तार देने में स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज का उल्लेखनीय योगदान है। छत्तीसगढ़ में दूर दूर तक रामकृष्ण मिशन के कार्य दिखते हैं और उनमें महाराज की छाप दिखती है। सामाज से जुड़ाव के कारण महाराज से सभी वर्गों के लोग मिलते थे और उनका आशीर्वाद लेते थे।

सीएम बघेल ने किया याद
इनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर कहा कि हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज जी के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌। वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है।

रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद जी के निधन का समाचार बेहद दुःखद व मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मुझे सदैव बड़े भाई की तरह स्नेह दिया। मेरे लिये वो संतोष भैया थे, हर सुख-दुःख में उनका आशीष मुझे मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

पूर्व सीएम ने भी जताया दु:ख
स्वामी सत्यरूपानंद जी के निधन पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया और ट्वीट कर लिखा – रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद जी के निधन का समाचार बेहद दुःखद व मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मुझे सदैव बड़े भाई की तरह स्नेह दिया। मेरे लिये वो संतोष भैया थे, हर सुख-दुःख में उनका आशीष मुझे मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।