भिलाई। दुर्ग जिले में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या की तीन घटनाएं सामने आई है। तीनों ने ही फांसी लगाकर जान दी है। इनमें से एक शादीशुदा महिला भी शामिल है। वहीं एक युवक और दूसरी युवती है।

पुलिस के अनुसार इन सभी की उम्र 30 से कम है। एक मामले में पुलिस को सुसाइडल नोट मिला है। दो अन्य ने आत्महत्या क्यों कि इस की पुलिस जांच कर रही है। तीनों केस में घटना इस तरह सामने आई है।

नेवई थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती
नेवई थाने से मिली जानकारी अनुसार यहां 22 साल की छात्रा ने कल देर शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रिसाली प्रगति नगर में पीजी के तहत छात्रा दीक्षा समुद्र रहती थी, जो दंतेवाड़ा बचेली से यहां पढ़ने के लिए आई थी। दीक्षा के पास से पुलिस को एक सुसाइडल नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक परेशानी सहित अन्य का उल्लेख किया है।

पुलिस ने बताया कि दीक्षा समुद्र नवंबर 2021 से पीजी में यहां रह रहीं थी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा का प्रेमी वेलेंटाइन डे के दिन उससे मुलाकात करने नहीं पहुंचा। इससे छात्रा परेशान हो गई। अनुमान है कि इस वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाय। मामले में नेवई पुलिस जांच में लगी है।

दूसरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है
यहां की घटना अनुसार छावनी पुलिस ने बताया कि कल सोमवार की शाम 5 बजे शारदा चौधरी (30 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर पर नहीं थे। इस दौरान दो बच्चे ही साथ थे। घर के अंदर से जब जोर से बच्चों की रोने की आवाज आई, तो मोहल्ले के लोगों ने जाकर देखा। मोहल्ले वालों के अनुसार उस दौरान महिला फांसी पर लटकी थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि 8 साल पहले महिला की शादी हुई थी। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी पड़ताल की जा रही है। उनके पति सहित परिजन व आसपास को लोगों से भी मामले पर पुलिस चर्चा कर उसी एंगल से जांच कर रही है।

तीसरी घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की
तीसरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। नंदिनी थाना अंतर्गत ओंकार रावत (26 वर्ष) शाम 4 बजे घर से बकरी चराने जा रहा हूं कहकर निकला था और पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने सुसाइड क्यों किया इस पर पुलिस जांच कर रही है। नंदिनी पुलिस को घटना के बारे में अब तक कोई ठोस वजह नहीं मिली है।