रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 के प्रवेश पत्र 25 फरवरी को मंडल की वेबसाइट http://www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अनुक्रमांक प्रविष्ठ कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि छात्र को अपना अनुक्रमांक ज्ञात नहीं है तो वे अपना नाम और पिता का नाम प्रविष्ठ कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें छ्त्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 2 व 3 मार्च से शुरू की जा रही हैं। सीजीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं 03 मार्च से 23 मार्च 2022 के बीच आयोजित होंगी। वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 02 मार्च से 30 मार्च 2022 के बीच आयोजित करायी जाएंगी। दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षा टाइमिंग सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे क बीच होगा।

छात्रों को 9 बजे तक छात्रों को अपने केन्द्र में निधारित सीट पर बैठ जाना होगा। इस बार बोर्ड ने कोरोना इफेक्ट को देखते हुए सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया है। यही नहीं बोर्ड ने छात्रों को उन्हीं के स्कूलों में सेंटर दिया है जिससे उन्हें ज्यादा दूर का सफर नहीं करना पड़ेगा।

 खत्म की असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. वीके गोयल ने बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है।