रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा अपडेट है। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज लेने वालों की संख्या 100 फीसदी के करीब पहुंच गई है। सोमवार को छत्तीसगढ़ में तय किया गया लक्ष्य पूरा हो जाएगा। फिलहाल पहली डोज लेने वालों की संख्या लक्ष्य से केवल 2053 व्यक्ति दूर है। माना जा रहा है कि सोमवार को यह लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा।

बता दें छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन के लिए पात्र लोगों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 51 हजार तय की गई है। इनमें से अब तक एक करोड़ 96 लाख 48 हजार 947 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। इस प्रकार इस प्रकार प्रदेश में 99.98 फ़ीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। स्वास्थ विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ विभाग दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक एक करोड़ 52 लाख 33 हजार 882 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दे दी गई है। यानी प्रदेश में 78 फ़ीसदी लोगों ने दोनों डोज ले ली है। ओवरऑल देखा जाए तो प्रदेश में 2 करोड़ 7 लाख 9 हजार 587 लोगों ने उनकी पहली डोज लगवाई है। वहीं एक करोड़ 57 लाख  18 हजार 869 लोगों को दोनों दी जा चुकी है। सभी वर्गो का टीकाकरण को मिला लिया जाए तो प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 67 लाख 52 हजार 516 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।

65 फीसदी किशोरों का भी हुआ वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के आयू समूह में 65 फीसदी किशोरों को वैक्सीन के प्रथम डोज गई है। इस आयु समूह के 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को वैक्सीन देने का लक्ष्य तय किया गया इनमें से 10 लाख 60 हजार 640 किशोरों को वैक्सीन की पहला डोज दिया जा चुका है।

इसी प्रकार 4 लाख 84 हजार 987 किशोरों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा ली है। प्रदेश में  30 फीसदी किशोरों को किशोरों को दोनों डोज दिया जा चुक है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन व फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिए जाने वाले प्रिकॉशन डोज भी 28 फीसदी लोगों को लगाया जा चुका है। प्रिकॉशन डोज के लिए प्रदेश में 1175521 लोगों का लक्ष्य तय किया गया जिनमें से 324060 लोगों को रिकॉर्ड दी जा चुकी है।