राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 29 बिंदुओ का शामिल किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने इस घोषणा पत्र को जारी किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुताबिक यदि कांग्रेस जीती तो 24 घंटों में खैरागढ़ को जिला बनाएंगे। इसके अलावा भी कई वादे इस घोषणा पत्र में हैं।

बता दें खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होना है और 16 अप्रैल का नतीजे आएंगे। इससे पहले राजनीतिक दल लोगों को साधने में लगे हुए हैं। इस बीच गुरुवार को कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां कार्यकर्ताओं के समक्ष कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र का महत्वपूर्ण पहलु इसे जिला बनाने का वादा है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को मिलाकर जिला बनाया जाएगा।

इस माैके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 29 बिंदु शामिल

कांग्रेस के घोषणापत्र में 29 बिंदुओं को शामिल हैं। खैरागढ़ को जिला बनाने के अलावा पूर्व विधायक व दिवंगत राजा देवव्रत सिंह का आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा नया तहसील, नया उपतहसील, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, हाईटेक बस स्टैंड सहित कई बड़े वादे शामिल हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए सीएम बघेल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

कॉन्ग्रेस का घोषणा पत्र

सीएम बघेल ने यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 साल तक लोगों को ठगा है। 15 साल तक प्रदेश का किसान आहत रहा। यहां का किसान अपने लिए न्याय मांग रहा था लेकिन उसे मिला नहीं। अब कांग्रेस सरकार किसानों की हर मांग पूरी कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में उतरने कहा। कांग्रेस पार्टी के लिए उसके कार्रकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है और यही कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। सीएम ने यह भी कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव अगले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा।