रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को सेहत खराब के चलते रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चौबे को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

सीएम ने अस्पताल पहुंचकर रत्ना शर्मा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। रत्ना शर्मा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा की माता हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती शर्मा कोे शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

By admin