त्रिपुरा। यहां ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महिला ने 42 साल की उम्र में कभी मांस को छूआ तक नहीं। फिर अचानक रात में मांस का सेवन करती है और पति का गला काट देती है।

..जी हां ये बात सच है। यह घटना त्रिपरा के खोवई जिले के इंदिरा कालोनी गांव की है। महिला ने 50 साल के पति का सिर कलम कर मंदिर में चढ़ा दिया। अभी साफ-साफ पता नहीं चला है कि महिला ने ऐसा क्यों किया, लेकिन उसके बेटे ने इस बात का खुलासा किया है।

पुलिस को बताया है कि मां जीवनभर शाकाहारी रहीं हैं, लेकिन वारदात से पहले वाली रात उसने चिकन खाया था और सुबह इस घटना को अंजाम दे दिया। महिला और उसका परिवार खोवई जिले के इंदिरा कालोनी गांव में रहता है। परिवार मजदूरी करके जीवन चलाते हैं। परिवार में दो नाबालिग बच्चे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 42 साल है। वारदात की जानकार बेटे ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। शुरुआती पूछताछ में बेटे ने बताया कि मेरी मां हमेशा शाकाहारी रही हैं, लेकिन कल रात उसने चिकन खाया था और उसके बाद हम सब सो गए।

पुलिस को बेटे ने बताया कि सुबह मैं उठा तो देखा कि पिता का सिर काट दिया गया था। मैं मां को खून से लथपथ दाव (एक धारदार हथियार) के साथ खड़ा देखा तो मैं चौंक गया। जब हमने शोर मचाया, तो वह कमरे से बाहर निकली और मेरे पिता का सिर घर में ही बने मंदिर में रख दिया।

ये बात आ रही सामने
बेटे ने आगे बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। वारदात के बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, यहां से पुलिस ने गिरफ्तार किया। खोवाई के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती के मुताबिक हत्या के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। दंपती के बड़े बेटे ने बताया है कि उनकी मां की दिमागी हालत खराब थी और हाल ही में एक तांत्रिक से इलाज करवाया गया था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और सबूत जुटाए हैं। जांच जारी है।