रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सकेगा। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था। छात्रों की संख्या और नागरिकों की मांग पर ऐसा फैसला लिया या है।

मुख्यमंत्री ने इस बाबत स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद अब पहले की तुलना में 10 बच्चे से ज्यादा प्रवेश कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे।

बता दें कि प्रदेश में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे हैं। सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गों के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस साल सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है। इन्हीं स्कूलों में एडमिशन के पहले अफवाह ने पालकों की परेशानी बढ़ा दी थी।

आत्मानंद स्कूल में एडमिशन पाने के लिए होड़ मची हुई है। अत्याधुनिक पढ़ाई के तमाम माध्यमों के साथ खोले गए आत्मानंद स्कूल में बच्चों के पढ़ने का सपना सच हो, इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये फैसला लिया है।

 

By admin