भिलाई। शनिवार को पूरा देश हिन्दू नववर्ष मना रहा है। हिन्दू नववर्ष के साथ ही आज चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। दक्षिण भारत के लोगा उगादी पर्व मना रहे हैं। सिंधि समाज झूलेलाल जयंती मना रहा है वहीं महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है। इस्पात नगरी भिलाई में भी गुड़ी पड़वा को सेलीब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर सेक्टर 2 स्थित श्री संत शिरोमणी नामदेव महाराज मंदिर कलश स्थापना किया गया।

इस मौके पर प्रशांत कुमार क्षीर सागर ने बताया कि आखिर गुड़ी पड़वा क्यों मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गुड़ी पड़वा के दिन ब्रह्मांड की रचना हुई थी। इसी दिन से सतयुग की शुरुआत हुई थी। त्रेता युग में भगवान श्री राम ने बाली का वध कर लोगों को आतंक से मुक्ति दिलाई थी। खुशी के पर्व में विजय पताका लोग अपने घरों आंगन छत पर झंडे गुड़ी पताका लगाते हैं।

वहीं उषा क्षीरसागर ने बताया भगवान ब्रह्मा की पूजा और महाराष्ट्र में नए वर्ष की शुरुआत पूजा अर्चना घरों में सुख समृद्धि सौभाग्य यश धन प्राप्ति के लिए किया जाता है।आम के पत्तों का तोरण दरवाजे पर बांधा जाता है। लोगों को सुख शांति व धन वैभव की प्राप्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है। एक मान्यता यह भी है कि शिवाजी महाराज ने युद्ध जीतने के बाद इस त्यौहार शुरुआत की थी।

उषा क्षीरसागर ने  बताया कि गुड़ी पाडवा का त्यौहार हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। माता के नौ रूप नव दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ नववर्ष का प्रारंभ होता है। इस अवसर पर ओम पीयूष क्षीरसागर, राजेश क्षीरसागर, प्रहलाद क्षीरसागर, नेहा क्षीरसागर, अनिल शीला उरकुडें, कांता बोबडे, संचय बोबड़े, अखिलेश सेंदरे, सिंधु सेंदरे, वीणा उरकुडें आदि उपस्थित रहे।

रामायण प्रचार समिति ने किया हिन्दू नववर्ष का अभिनंदन, भारत माता की हुई आरती

रामायण प्रचार समिति ने किया नव वर्ष का अभिनंदन

भिलाई। रामायण प्रचार समिति द्वारा शनिवार को हिन्दू नववर्ष का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रामायण प्रचार समिति के संस्थापक व भाजपा नेता राम उपकार तिवारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती कर जयकारे लगाए। वहीं यहां पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर अटल स्मृति उद्यान में सात दिवसीय योग शिविर का समापन भी हुआ। रामायण प्रचार समिति की ओर से राम उपकार तिवारी द्वारा योग प्रशिक्षक मुन्ना गुप्ता को अंग वस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैंप क्षेत्र के नागरिकों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता व संघ के स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया।