भिलाई। अंचल में बेस्ट एजुकेशन के लिए प्रख्यात माइलस्टोन अकेडमी (milestone academy) जुनवानी भिलाई की एक छात्रा ने प्रदेश स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर पर हुई स्पेल क्वेस्ट (spel quest) प्रतियोगिता में माइलस्टोन अकेडमी की छात्रा आरना अग्रवाल (aarna agarwal) ने बेस्ट परफार्मेंस देते हुए यह प्रतियोगिता जीत ली है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, इनमें माइलस्टोन अकेडमी की आरना ने सफलता हासिल की है।

बता दें राज्य स्तरीय स्पेल क्वेस्ट प्रतियोगिता केपीएस नेहरू नगर भिलाई व डीपीएस भिलाई में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता अलग अलग चरणों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दुर्ग-भिलाई ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों के स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में माइलस्टोन अकेडमी की आरना अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी कर चुकी हैं कमाल
आरना अग्रवाल माइलस्टोन स्कूल में कक्षा-6 की छात्रा हैं। शुरू से मेधावी रही आरना ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इससे पहले आरना अग्रवाल ने नेशनल लेवल की स्पेल क्वेस्ट प्रतियोगिता में भाग लिया था और वहां भी बेस्ट परफार्मेंस दी थी। राष्ट्रीय स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में आरना अग्रवाल ने 120 में से 118 अंक प्राप्त कर पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। आरना अग्रवाल हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के सहायक कुलसचिव डॉ. सुमित अग्रवाल की सुपुत्री हैं।

प्राउड फील कर रहा पूरा स्कूल
आरना अग्रवाल की इस उपलब्धि पर पूरा स्कूल गर्व महसूस कर रहा है। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला (mamta shukla) ने कहा कि आरना ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश में हमारे स्कूल का नाम रोशन किया है। आरना ने इससे पहले भी कई बार स्कूल को गौरवान्वित किया है।आरना ने अबैकस की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। डॉ. ममता शुक्ला ने कहा कि आरना की लगातार उपलब्धियों पर माइलस्टोन अकेडमी का पूरा स्टाफ उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।