सीआईएनए, जशपुर। यहां मौसम का कहर देखने को मिला। जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र के बुर्जडीह गांव के साप्ताहिक बाजार में आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से करीब 12 लोग झुलस गए। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 9 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक नाबालिग लड़की शामिल हैं और सभी बाजार में खरीदारी करने में व्यस्त थे तभी यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र के तहत बुर्जुडीह गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था। शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच साप्ताहिक बाजार के एक छोटे से भोजनालय में आकाशीय बिजली गिरी। बाजार में काफी भीड़ थी और भोजनालय के पास 12 लोग झुलस गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई। 7 घायलों का का इलाज बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ हॉस्पिटल में किया जा रहा है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी उपचारत 6 लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर थी उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है। बाकि लोगों का इलाज चल रहा है। जशपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया कि रविवार शाम की घटना है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 9 लोगा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम को अचातक मौसम बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश जताश्या गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में प्रभावित लोगों के बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।