भिलाई। सर्कस मैदान सुपेला में मिनी डिज्नी लैंड बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद आ रहा है। मौज, मस्ती और मनोरंजन के साथ यहां स्वादिष्ट व्यंजनों की भी भरमार है। नक्काशीदार कपड़ों के साथ कई आकर्षक स्टॉल लोगों को खूब भा रहे हैं। देश विभिन्न राज्यों की स्वादिष्ट आपका इंतजार कर रही है। मिनी डिजनीलैंड में दिनभर के गर्म थपेड़ों के बाद शाम को राहत के पल गुजारने का मौका है।

सर्कस मैदान में लगे मिनी डिज्नीलैंड लोगों के लिए शाम बिताने का बेहतर सेंटर बना हुआ है। यहां रोज आने वालों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। एक से बढ़कर एक झूले लोगों को आकर्षित कर हैं। 17 अप्रैल से लगे मिनी डिज्नीलैंड को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। एक ही जगह लोगों को सबकुछ मिल रहा है।

इस बार मिनी डिज्नीलैंड में राजस्थानी अचार, राजस्थानी पापड़, मथुरावासी की चाट, फिंगर चिप्स आदि के लिए मदुरै का प्रीमिक्स, लकड़ी के नक्काशीदार आइटम, चूड़ी, लेडीज कपड़े, खिलौने, विभिन्न प्रकार के खेल की स्टॉल आदि सजाई गईं हैं। बड़े व छोटे झूलों के साथ यहां मनोरंजन का ढेर सारा सामान रखा गया। बच्चों के लिए तरह तरह के झूले मिनी डिज्नीलैंड को और भी खास बना रहे हैं।

बेबी ट्रेन से लेकर ऑक्टोपस तक
मिनी डिज्नीलैंड में इस कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। बच्चों के लिए बेबी ट्रेन, ड्रैगन ट्रेन, वाटर बोट आदि वैरायटियां हैं। बच्चों के लिए मिकी माउस भी लगाया गया है। इसके अलावा बड़ों के लिए हवाई झूला, टोरा टोरा, ब्रेक डांस व नया झूला ऑक्टोपस भी लगाया गया है। युवा वर्ग इन झूलों को खूब पसंद कर रहे हैं।

मिनी डिज्नीलैंड के आयोजक अजीत सिंह ने बताया कि मिनी डिज्नीलैंड में लोगों को 50 से ज्यादा स्टॉल मिलेंगे। इन स्टॉल्स में एक से बढ़कर एक सजावटी सामान, हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट के एंटिक आइटम हैं। बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने व महिलाओं के श्रृंगार के लिए भरपूर सामान है। उन्होंने बताया कि रोज शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मिनी डिज्नीलैंड का लुत्फ उठाया जा सकता है।