सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप अनंत घटनाओं हो समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए सीआईएनए न्यूज़ आपने लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 27 मई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1935 : आज ही के दिन 1935 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर का निधन हुआ था।

1948 : मोहन दास करमचंद गांधी की हत्या के लिए नाथूराम गोडसे पर मुकदमा शुरू हुआ था। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

1957 : भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता नितिन गडकरी का जन्म आज ही के दिन महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

1962 : भारतीय क्रिकेट के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे रवि शास्त्री का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था।

1964 : आज ही के दिन 1964 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था।

2010 : भारत ने 27 मई 2010 को सीमेंट निर्यात से रोक हटा ली थी।

2010 : भारत ने उड़ीसा के बालसोरा जिले के चांदीपुर में धनुष और पृथ्वी-2 नाम की परमाणु तकनीक से लैस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था 27 मई 2010 को किया था। इनमें से पृथ्वी-2 एक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी धरती से धरती पर 350 किलो मीटर तक मारक क्षमता होती है। धनुष पृथ्वी मिसाइल का ही नौसेना संस्करण है।

2016 : अशोक चक्र से सम्मानित ( मरणोपरांत ) भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन 27 मई 2016 हुआ था।