भिलाई। चौहान ग्रीन जुनवानी में रविवार की रात को लिफ्ट में बुजुर्ग महिला हादसे की शिकार हो गई। लिफ्ट में चढ़ते समय इनका बैलेंस बिगड़ा और वह गिर पड़ी। इसके बाद लिफ्ट चल पड़ी और लिफ्ट व दीवार के बीच उनका पैर फंस गया। से में इनकी दोनों पैरों में चोट आई है और एक पैर फैक्चर भी हुआ है। आधी रात को बुजुर्ग महिला को हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार चौहान ग्रीन निवासी महिला सावित्री बीती रात अपने फ्लैट में जाने लिफ्ट मे चढ़ रही थी। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि जब बुजुर्ग महिला चढ़ रही थी। साथ में इनका परिवार भी लिफ्ट में चढ़ा। इससे पहले की महिला लिफ्ट में चढ़ पाती उसका लिफ्ट चल पड़ी थी जिससे महिला के दोनों पैर लिफ्ट व उसकी दीवार के बीच फंस गए। इस दौरान लिफ्ट पूरे पांच फ्लोर तब चढ़ा और उसके बाद रुका।

इस बीच महिला का बुरी तरह से प्रभावित हुआ। उन्हें तत्काल हाईटेक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उनके एक पैर की हड्‌डी टूट गई थी जिसका एक ऑपरेशन का प्लास्टर चढ़ाया गया है। वहीं बुजुर्ग महिला की हालत अभी ठीक बताया जा रहा है। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार महिला के स्वास्थ्य में सुधार है। एक पैर में फैक्चर हुआ था जिसका ट्रीटमेंट कर दिया गया। अभी महिला चिकित्सकों की देखरेख में स्वस्थ्य लाभ ले रही हैं।