सीआईएनए, डेस्क। अफगानिस्तान में भूकंप ने तबाही मचाई है। 6.1 तीव्रता के इस भूकंप के कारण देश में लगभग 250 लोगों की मौत हो गई है। है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, में भी लोगों को झटके महसूस हुए।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भूकंप से अफगानिस्तान में तबाही मची। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण देश में अब तक 250 लोगों के मरने की खबर है। वहीं सैकडों लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि सैकड़ों लोग लापता भी हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
इससे पहले मंगलवार केा भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात दो बजकर 24 मिनट पर 6.1 तीव्रता से भूकंप आया। राहत की बात यह है कि पाकिस्तान में आए भूकंप से किसी भी प्रकार नुकसान की खबर नहीं है। इसके अलावा देर रात मलेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता यहां 5.1 रही। इसके अलावा अफगानिस्तान में भूकंप का आंशिक असर भारत में भी दिखा। गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़ीया गांव के पास 3.1 तीव्रता से भकंप आया। इस दैारान किसी भी प्रकार की कोई नुकसान नही होने की खबर है।