मुंबई। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। सभी बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है। इस दौरान होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हालांकि, इस बीच महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक 1 बजे होगी।

इसके साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच आज कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। कमलनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधायक शामिल हुए। ये बैठक पार्टी नेता बालासाहेब थोराट के आवास पर हुई।

महाराष्ट्र के सियासी संकट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से पता चलता है कि भाजपा और सरकार के खिलाफ कोई विपक्ष का नेता आवाज उठाएगा तो उसकी आवाज को दबाने का काम करेंगे। 7 साल के बाद केस को खंगाला जा रहा है, कोई थ्प्त् नहीं है, कोई पैसों की हेरा फेरी नहीं है, कोई आरोप नहीं है।

महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है।

By admin