सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 21 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1756 – आज ही के दिन जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया था। उनमें से 123 की मौत।

1862 – ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर प्रथम भारतीय बने।

1933 – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1948- आज ही के दिन सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।

1975 – क्रिकेट के इतिहास का पहला विश्व कप वेस्टइंडीज ने आज ही के दिन जीता।

1991 – भारत के नौंवे प्रधानमंत्री के रूप में पी.वी. नरसिम्हाराव ने शपत ली।

2003 –
जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स आज ही के दिन जारी हुई।

2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2015 – आज ही के दिन पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए।