सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 20 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1858- आज ही के दिन ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ था।

1869 –भारतीय व्यापारी लक्ष्मणराव किर्लोस्कर का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने किर्लोस्कर समूह की स्थापना की थी।

1887- मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला गया था। आज यह भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।

1921 – भारत शहर में बकिंघम, चेन्नई और कर्नाटक मिल्स के श्रमिकों ने चार महीने तक चलने वाली हड़ताल शुरू की थी।

1987- सलीम अली (सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली) का निधन आज ही के दिन हुआ था। वो एक भारतीय प्रकृतिवादी और पक्षी विज्ञानी थे। आपको “भारत के बर्डमैन” (Birdman of India) के नाम से भी जाना जाता है।

1990- आज ही के दिन ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मोर गए थे।

1998- पाचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर आज ही के दिन जीता।

1999 – आज ही के दिन दुनिया के सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता का नाम शामिल हुआ था ।

2001- जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने नवाज़ शरीफ की लोकतान्त्रिक सरकार का तख्ता पलट कर आज ही के दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। वो 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे।

2014- भारत के प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा आज ही के दिन हुई थी।