सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 19 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1843 –‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स का आज के दिन विवाह हुआ था।

1871- हिन्दी के साहित्यकार, पत्रकार तथा हिन्दी के प्रथम कहानी लेखक के रूप से पहचाने जाने वाले माधवराव सप्रे का जन्म आज के दिन हुआ था।

1910-
प्रथम फादर्स डे पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट में मनाया गया।

1947-
ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार, बुकर पुरस्कार से सम्मानित सलमान रुश्दी का जन्म आज के दिन हुआ था।

1948-
भारत के राजनीतिज्ञ तथा 19वें मुख्यमंत्री मणिपुर के पूर्व ओकरम इबोबी सिंह का जन्म आज के दिन हुआ।

1970-
भारतीय नेता और भारतीय संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म आज ही दिन हुआ।

1981-
भारत में निर्मित प्रथम संचार उपग्रह एरियन पैसेंजर पेलोड एक्सपेरीमेंट(Apple) का सफल परीक्षण हुआ था।

संस्कृति के संरक्षण तथा संस्कृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज के दिन विश्‍व एथनिक दिवस मनाया जाता है।