सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 4 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1936 : मिस इंडिया पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला भारतीय अभिनेत्री नूतन का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1959 : रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1962 : आयुर्वेदिक औषधि के प्रसिद्ध वैद्य अचंत लक्ष्मीपति का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1995 : न्यूज़ीलैंड ने रग्बी विश्व कप में जापान को 145/17 के साथ हरा कर विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाया।

1997 : आज ही के दिन दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा था।

2001 : नेपाल नरेश दिपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह नेपाल के राजा बने जो विश्व के आखिरी हिन्दू सम्राट थे।

2005 : भारतीय राजनेता लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद जिन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें धर्मनिरपेक्ष बताया ।

2008 : हरियाणा सरकार ने आज ही के दिन प्रदेश में ₹9000 से कम मासिक आय वाले परिवारों के 25 वर्ष से कम उम्र वाली लड़कियों को पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की ।

2013 : अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने रिसाव की संभावना के चलते दुनिया भर से अपने 465000 वाहनों के वापस लेने की घोषणा की।

2016 : अफगानिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।

2018 : मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट साहित्यकार अभिमन्यु अनत का निधन हुआ थ।