सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 3 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1867 – बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने के लिए “शारदा एक्ट” के समर्थक रहे भारत के प्रसिद्ध राजनेता, समाज सुधारक हरविलास शारदा का जन्म हुआ था।

1915 – नोबल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर को ब्रिटिश सरकार ने नाइटहुड (सर) की उपाधि से सम्मानित किया था।

1918 – आज ही के दिन हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। महात्मा गांधी की अध्यक्षता में “हिंदी साहित्य सम्मेलन” का आयोजन इंदौर में किया गया और यह महत्वपूर्ण फैसला इसी सम्मलेन में लिया गया।

1924 – तमिलनाडु के पाॅंच बार मुख्यमंत्री रहने वाले भारतीय राजनेता एम. करुणानिधि का आज ही के दिन जन्म हुआ था।

1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डनकर्क में आज ही के दिन जर्मनी की जीत हुई और वहाँ युद्ध समाप्त हो गया।

1941 – भारत के उच्चतम न्यायालय के इतिहास में न्यायाधीश बनने वाली तीसरी महिला रूमा पाल का जन्म हुआ था।

1947 – ब्रिटिश हुकूमत के आखिरी गवर्नर वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे की घोषणा की।

1974 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय, जो कि बिहार के राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री भी रहे, इनका आज ही के दिन निधन हुआ था।

2016 – दुनिया के सबसे बड़े हेवीवेट बॉक्सर और 3 बार हेवीवेट चैंपियन रहे अमेरिकी बॉक्सर मुहम्मद अली का निधन आज ही के दिन हुआ था।