सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 2 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1953 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को आज ही के दिन यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि की महारानी का ताज पहनाया गया। यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटना थी जो टेलीविज़न पर दिखाई गई।

1955 – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में शामिल मणिरत्नम का जन्म ही के दिन हुआ था।

1962 – फीफा विश्व कप के दौरान फुटबॉल इतिहास में सबसे हिंसक विवाद हुए। चिली और इतालवी खिलाड़ियों के बीच झगड़े में पुलिस को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा था।

1978 – ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1983 – एयर कनाडा की फ्लाइट-797 की आपात लैंडिंग करनी पड़ी, लेकिन इसमें 25 यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

1987 – जानीमानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का जन्म आज ही के दिन हुआ था। वे अपने ज़माने के फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं।

1988 – शो-मैन के नाम से मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेता राज कपूर का निधन दिन हुआ था।

2006 – भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम और उसके आतंकी संगठन पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया था।

2011 – भारत सरकार ने राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी थी। इसके बाद गरीबों को आवास की सुविधा मिलने लगी।

2014 – आज ही की तारीख में तेलंगाना आधिकारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बना।

By manas