सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 1 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1929 : फिल्म अभिनेत्री नरगिस दत्त का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1930 : देश की पहली डीलक्स रेल डक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी और पुणे के बीच शुरू हुई थी।

1964 : आज ही के दिन एक और अनोखी बात हुई थी। पहले पैसे को नया पैसा कहा जाता था, आज की तारीख में ही नया पैसा से नया शब्द हटा दिया गया था

1996 : एचडी (हरदनहल्ली डोंडेगोंडा) देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।

1999 : चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ कब्रें मिलीं।

2001 : नेपाल के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और राज परिवार के कई अन्य सदस्यों की हत्या कर दी गई। इसके बाद ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।

2014 : नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में जोरदार विस्फोट हुआ। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई।