सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 6 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1674 : मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले, शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में “राज्याभिषेक” हुआ और उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली।

1891 : भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित, कन्नड भाषा के साहित्यकार मास्ती वेंकटेश अयंगार का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1929 : आज ही के दिन जन्म हुआ था राजनेता, अभिनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का इनका असली नाम बलराज दत्त था। भारत सरकार ने 1968 में उन्हें पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया

1939 : अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, भारतीय एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का आज ही के दिन जन्म हुआ।

1955 : हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1981 : बिहार के बागमती नदी के पुल संख्या 51 में ट्रेन हादसे में 1000 यात्रियों में से 800 यात्रियों को जान गवानी पड़ी।

1984 : खलिस्तान आंदोलन के नेता और दमदमी टकसाल के प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1997 – तीव्र आर्थिक विकास हेतु वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिम्सटेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया गया।

1999 : भारतीय टेनिस की पहली जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने अमेरिकी जोड़ी गोरान इवानसेविक और जेफ टारंगो को हराकर ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप जीती।