सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 5 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1659 – भारत पर राज करने वाला छठा मुग़ल शासक, आलमगीर के नाम से विख्यात औरंगज़ेब आज ही के दिन दिल्ली की गद्दी पे आधिकारिक तौर पर बैठा था।

1882 – वैज्ञानिक एडम सोबेल के दावे के अनुसार मुंबई (तब बॉम्बे) में तूफान टकराने से लाखों लोगों की मृत्यु हुई थी।

1901 –
साहित्य के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ एवं साहित्य अकादमिक पुरस्कार से सम्मानित गोविंद शंकर कुरुप का आज ही के दिन जन्म हुआ था।

1939 –
पुदुचेरी के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले सुब्रमण्यम रामास्वामी का आज ही के दिन जन्म हुआ था।

1946 – अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री प्रेम खांडू थुंगन का आज ही के दिन जन्म हुआ था। इन्हें सार्वजनिक धन के दुरूपयोग के लिए दोषी पाया गया और 4 साल जेल की सजा सुनाई गयी।

1972 –
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मलेन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की गयी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया।

1984 –
खालिस्तान के प्रबल समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने और स्वर्ण मंदिर को उग्रवादियों से मुक्त कराने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया। इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची और मौजूदा प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को अपने ही सिख अंगरक्षक के हाथों जान गंवानी पड़ी।

1988 –
देश के सबसे कम उम्र के सांसद उत्तरप्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

2008 – इलाहाबाद उच्च न्यायायलय में न्यायाधीश डी.पी.सिंह ने सेवा से निष्कासित हजारों सिपाहियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया।

2017 – इसरो ने अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1का सफल प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार की शाम 5.28 बजे किया।