सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 7 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1539 – बक्सर के पास चौसा की लड़ाई में बंगाल और बिहार पर नियंत्रण के लिए अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को परास्त किया।

1653 – शाहजहां की बेग़म मुमताज़ महल का निधन अपने 14वें बच्चे को जन्म देने के दौरान 39 वर्ष की आयु में बुरहानपुर (वर्तमान मध्यप्रदेश) में आज ही के दिन हुआ था।

1893 – महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ्रीका में उनके साथ हुए रंग भेद अन्याय के विरोध में पहली बार सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रयोग किया था।

1974 – टेनिस में 3 डबल्स का ख़िताब जितने वाले भारत के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म आज ही के दिन चेन्नई में हुआ था।

1975 – क्रिकेट के प्रथम विश्व कप का पहला मैच भारत बनाम इंग्लैंड हुआ, जिसमे भारत को 202 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

1975 – भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार ‘राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार’ का नाम बदलकर ‘राष्ट्रिय फिल्म महोत्सव’ रखा गया।

1979 – भारत ने अपने दूसरे उपग्रह 444 कि.ग्रा. वजन के भास्कर-1 को समुद्र और भूमि की सतह का डेटा जानने के लिए इंटरकॉसमॉस प्रक्षेपण यान से प्रक्षेपित किया।

2002 – भारत के राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद के निधन के बाद मौजूदा उपराष्ट्रपति बी.डी जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

2006 – नेपाल में राजघराने का सीधे सत्ता पे नियंत्रण के विरोध के बाद आयी जनमत की सरकार को नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने 1 अरब रुपए की मदद करने का निर्णय लिया।

2011 –  विश्व में शास्त्रीय नृत्य को बढ़ावा देने वाले, 18 वर्ष की आयु में ‘नटराज’ की उपाधि पाने वाले भारत के नृत्य गुरु नटराज रामकृष्ण का निधन आज ही के दिन हुआ था।