सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 13 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।


1290 –
ख़िलजी वंश का संस्थापक, जलालुद्दीन फ़िरोज ख़िलजी आज ही के दिन दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1757 –
ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला को युद्ध में परास्त कर बंगाल, बिहार और उड़ीसा पे अपना आधिपत्य स्थापित करने के उद्देश्य से मुर्शिदाबाद की ओर कूच किया।

1943 –
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस,पनडुब्बी के द्वारा भारत को स्वतंत्रता दिलाने के मक़सद से जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। जापान में हर साल 18 अगस्त को उनका शहीद दिवस धूमधाम से मनाया जाता है

1964 –
भारत के पूर्व रेलमंत्री, और कोयला मंत्रालय भारत सरकार के प्रमुख मंत्री पियूष गोयल का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1994 –
मणिपुर राज्य के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री राज कुमार जयचंद्र सिंह का आज ही के दिन निधन हुआ था।

1997 –
दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे ।

1999 –
मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के जाबांज़ सैनिक मेजर मनोज तलवार आज ही के दिन कारगिल युद्ध के दौरान तिरंगा लहराते हुए शहीद हुए।

2005 – ‘किंग ऑफ पॉप’ कहे जाने वाले पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी हुए।

2005 – ईरान ने 2009 से 25 वर्ष तक के लिए भारत को प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमति जताई।