सीआईएनए डेस्क। डिज्नी की पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन सीरीज में जॉनी डेप ने समुद्री डाकू जैक स्पैरो का किरदार निभाया था। हमेशा नशे में रहने के बावजूद कभी करतबों से न चूकने वाले इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। अब एक बार फिर से उन्हें जैक बनने के लिए निर्माताओं ने 301 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,355 करोड़ रुपए की पेशकश की है। इसके साथ ही एक पत्र भी भेजा गया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगी है।

दरअसल, अभिनेता जॉनी डेप हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के कारण चर्चा में रहे हैं। हालांकि, दोनों के कोर्ट में चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है और फैसला जॉनी डेप के पक्ष में हो गया है। उनकी वजह से जॉनी को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा। उन्हें कई बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।

वहीं अब केस जीतने के बाद इन फिल्मों के मेकर्स जॉनी को फिर से अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए एक्टर को मोटी रकम का ऑफर भी दिया है। फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में जैक स्पैरो की भूमिका निभाने के लिए जॉनी डेप की प्रशंसा की गई। जॉनी डेप इस फिल्म की पांच श्रृंखलाओं में दिखाई दिए, लेकिन एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड ने उन पर घरेलू हिंसा को सही ठहराने वाले सेलिब्रिटी होने का आरोप लगाया।

इस कार्यकाल के बाद, जॉनी डेप को बहुत बदनामी का सामना करना पड़ा और उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा। इनमें से एक डिज्नी की पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन सीरीज भी है। अब देखना होगा कि क्या जॉनी इस ऑफर को स्वीकार करेंगे और पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन की एडवेंचर सीरीज में एक बार फिर नजर आएंगे। जॉनी अगर इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए राजी हो जाते हैं तो उनके फैंस खुश होंगे।