तीरंदाज, डेस्क। महाराष्ट्र सरकार में उथल पुथल के बीच बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे का पहला बयान आया है। एकनाथ शिंदे ने ट्वीट ट्वीट करते हुए कहा है कि हम बालासाहेब के सच्चे शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है, हम सत्ता के लिए कभी भी धोखा नहीं देंगे। बालासाहेब के विचारों ने और धर्मवीर आनंद साहेब ने हमें धोखा देना नही सिखाया है।

बता दें मंगलवार को महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे अचानक नॉट रिचेबल हो गए। उनके साथ लगभग 20 विधायक भी गायब हैं। शिंदे के इस बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की कुर्सी खतरे में आ गई है। वहीं पार्टी पे शिंदे पर एक्शन भी शुरू कर दिया है। शिवसेना ने शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। अब यह जिम्मेदारी अजय चौधरी को सौंपी गई है।

कांग्रेस भी एक्शन मोड में
इधर कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को महाराष्ट्र का प्रेक्षक बनाया है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी ने शाम को कांग्रेस विधायकों की बैठक भी बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कुछ बड़ा हो सकता है। फिलहाल शिवसेना पर सबकी नजर है।

शरद पवार बोले हमारे विधायक हमारे पास
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उनके विधायक उनके पास हैं। उनका कोई भी विधायक टूटा नहीं है। ठाकरे सरकार पर खतरे को लेकर शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस साथ साथ है। सरकार पर खतरे जैसी कोई बात नहीं है। सभी मिलकर इस पर विचार कर रहे हैं। शिवसेना के विधायक गायब हैं यह उनका आंतरिक मामला है उम्मीद है जल्द ही यह सुलझ जाएगा।