मुंबई। फिल्म ‘मेजर’ 3 जून को सिनेमाघरों में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के साथ रिलीज हुई है। इसमें आदिवी शेष ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की पृथ्वीराज को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मेजर’ में आदिवासी शेषा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संदीप उन्नीकृष्णन ने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में देश के लिए लड़ते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

 

फिल्म में सई मांजरेकर, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा की अहम भूमिका है। इसके निर्देशक शशि किरण टिक्का है। फिल्म को महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है। कयास लगाए जा रहे थे कि इन बड़े बजट की फिल्मों के सामने ‘मेजर’ कितना टिक पाएगी। मगर, अपनी कहानी के दम पर दर्शकों को खींचने में कामयाब रही।

दूसरे दिन भी शानदार रहा कलेक्शन 

फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही और अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा है। ‘मेजर’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 13.4 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को इसने 11.10 करोड़ जुटाए। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दो दिनों में 24.50 करोड़ हो गया है। 

क्रिटिक्स ने दिए हैं अच्छे रिव्यू 

क्रिटिक्स ने भी ‘मेजर’ की तारीफ की है और इसे अच्छे रिव्यू मिले हैं। इसका फायदा फिल्म को मिलता नजर आ रहा है। रविवार को इसका कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। मेजर‘ को तेलुगू के अलावा हिंदी और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया- दूसरे दिन मेजर का ट्रेंड बढ़त की ओर दिखाता है, लेकिन यह अभी भी कम है। तीसरे दिन इसे और बढ़ने की जरूरत है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने शुक्रवार को 1.10 करोड़ और शनिवार को 1.51 करोड़ का कलेक्शन किया। दो दिन में इसने 2.61 करोड़ कमा लिए।