दंतेवाड़ा। जिले के बाजार आज बंद हैं। दरअसल, उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में व्यापारी संगठनों ने बाजार बंद का आव्हान किया है। इसमें दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय सहित नगरपालिका किरंदुल, बचेली, गीदम सहित ग्रामीण क्षेत्र नकुलनार व्यापारी संघ द्वारा नगर बंद किया गया। इसमें सभी व्यापारियों द्वारा समर्थन देकर अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का समर्थन दिया।

जानकारी के अनुसार हिंदू मंच ने सबसे पहले जगदलपुर शहर को बंद रखने के लिए कहा था। जिसके बाद दंतेवाड़ा में भी हिंदू संगठन ने व्‍यापारियों से बाजार बंद करने की अपील की। उदयपुर की घटना के विरोध में दंतेवाड़ा में व्यापारियों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखी।

मुस्लिम समाज ने कहा- पैगंबर-ए-इस्लाम के दुश्मन हैं कन्हैया लाल और मानवता के हत्यारे
कन्हैया लाल की हत्या की छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समाज के प्रमुखों और उलमा (धर्म के ज्ञाता) ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कातिलों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। बताया गया कि कन्हैया लाल के कातिल पैगंबर के दुश्मन हैं और पूरी इंसानियत के कातिल हैं क्योंकि कुरआन की सूरह अल माइदह में अल्लाह फरमाता है कि  किसी को कत्ल करे (बिना इसकेकि उसने किसी को कत्ल किया हो अथवा जमीन पर फसाद पैदा किया हो) तो उसने सारी इंसानियत को कत्ल किया और जिसने एक जान को बचाया, तो उसने सारी इंसानियत को बचा लियाष् रू कुरआन, सूरह अल-माइदह (5ः32)। अब किस तरह किसी इंसान के कत्ल को जायज ठहराया जा सकता है। यह सीधे तौर पर कुरआन की शिक्षाओं के खिलाफ है।