सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 8 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।


1658-
मुग़ल शासक औरंगज़ेब ने अपने पिता शाहजहाँ को आगरा किले में कैद कर स्वयं को शासक घोषित किया।

1929 –
 मार्गरेट बॉन्डफील्ड को श्रम मंत्री बनाया गया। वह यूके में प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री , और एक प्रिवी काउंसलर बनीं ।

1948 –
आज ही के दिन भारत की सर्वप्रथम विमान सेवा ‘एयर इंडिया’ ने अपनी हवाई सेवा ब्रिटेन के लिए शुरू की।

1955 –
रॉयल सोसायटी के सदस्य, नाईटहुड की उपाधि से सम्मानित,वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक टिम बर्नर्स ली का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1957 –
भारत मे रेडियो प्रसारण का नाम भारतीय प्रसारण सेवा से बदलकर आकाशवाणी रखा गया।

1968 –
कर्नाटक संगीत के प्रमुख गायकों में गिने जाने वाले मदुराई मणि अय्यर का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1992 –
विश्व महासागर दिवस पहली बार ब्राज़ील मे रियो डी जनेरियो ग्लोबल फोरम में प्रस्तावित किया गया था।

2008 –
उत्तरप्रदेश के मतस्य पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने पद से हटाया। उन पर पुलिस वाले को गोली मारकर उसकी हत्या करने का आरोप था।

2009 –
पद्म विभूषण से सम्मानित, भारत के पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन आज ही के दिन हुआ था।