भिलाई। विधायक देवेन्द्र यादव लगातार पब्लिक डिमांड पर काम कर रहे हैं। भिलाई नगर की जनता जो भी मूलभूत सुविधा की मांग की करती है विधायक देवेन्द्र यादव उस मांग को पूरा करते हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर वार्ड शहीद वीर नारायण सिंह नगर में स्थित मंगल भवन में भव्य प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।

मंगल भवन की प्रकाश व्यवस्था लगभग 20 लाख की लागत से किया जा रहा है। जल्द ही इसके काम पूरा हो जाएगा जिससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बता दें विधायक देवेंद्र यादव से वार्ड के लोगों ने कुछ दिन पहले मंगल भवन में प्रकाश व्यवस्था की मांग की थी। लोगों की मांग पर अब यहां पर काम कराया जा रहा है।

लोगों ने विधायक देवेन्द्र यादव को बताया कि वार्ड मंगल भवन का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने की वजह से रात्रि कालीन सांस्कृतिक धार्मिक पारिवारिक आयोजन करने में समस्या होती है। लोगों की मांग के बाद विधायक ने मंगल भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक के निर्देश के बाद अब जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए वार्ड के लोगों ने विधायक का आभार जताया है।

जल्द पूरा होगा प्रकाश व्यवस्था का काम
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि यहां के लोगों ने मांग किया कि मंगल भवन में प्रकाश की व्यवस्था की जाए। सम्मानित नागरिकों की मांग जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। प्रकाश व्यवस्था करनी शुरू करा दिया गया है और जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा।