सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 25 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1813 – भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कलकत्ता में हुआ।

1837 – इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का प्रदर्शन पहली बार सफलता पूर्वक किया गया।

1992 – भारत के एस डी शर्मा ने नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ आज ही के दिन ली।

2007 – भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल ने शपथ लिया। और वह भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।

2012 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का निधन आज ही दिन हुआ था।

2022 – भारत की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू आज ही के दिन शपथ ले रही हैं। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी।