सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 16 जुलाई में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1856 – हिंदू धर्म में विधवा पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता आज ही के दिन मिली।

1909 – पद्मविभूषण से सम्मानित, आजादी की लड़ाई लड़ने वाली अरुणा आसफ अली का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।

1993 – ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवा कर पहली बार ऑफिशियली तौर पर जनता के सामने अपनी पहचान खोली थी।

1968 – भारतीय हॉकी कप्तान, राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किए धनराज पिल्लै का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।

1969 – चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अन्तरिक्ष यान अपोलो-11 को आज ही के दिन छोड़ा गया।