सीआईएनए, इंदौर। कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह  (25 जुलाई से 31 जुलाई) बता रहे हैं इंदौर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश व्यास। साथ ही बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो इस सप्ताह आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे।

मेष – मानसिक शांति बन सकती है, जिसके कारण चल रहे पुराने टेंशन से छुटकारा मिल सकता हैं। नेत्रों संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। सप्ताह मध्य में अपने स्वयं के विकास के लिए कर रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। सप्ताहांत में अपने ही विचारों में खो सकते हैं। गंभीर चिंतन में लगे हुए लोगों को थोड़ी मानसिक अशांति बन सकती है। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 6

वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। स्वयं में परिवर्तन लाने का अथक प्रयास करेंगे तथा अपनी कार्यप्रणाली में वृद्धि के लिए नए अध्ययन भी कर सकते हैं। सप्ताह मध्य में अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ से शारीरिक कष्ट भी उत्पन्न हो सकते हैं। सप्ताहांत में समस्याओं का समाधान होगा एवं संतान संबंधी जिम्मेदारियां पूरी करने में सफल होंगे। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 1

मिथुन – अपनी शिक्षा संबंधी कार्यों की वृद्धि के लिए प्रयासों में थोड़ी कठिनाई आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में अपने परिवार की चिंता आपको सता सकती हैं। दूर की यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। सप्ताहांत में आस पड़ोस के झगड़े शांत होंगे। सफल जीवन की कामना नए विचारों को सफल करेगी। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 7

कर्क – कर्क राशि के जातक अपनी आर्थिक योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए उचित प्रयास करेंगे। प्रयासरत लोगों को लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में बड़े निवेश से समय उत्तम रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ प्राप्त होगा। सप्ताहांत में स्वयं पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में जा सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 9

सिंह – आज आपको प्रतिष्ठित लोगों के मध्य में रहने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके संपर्क सूत्र अच्छे होंगे। सप्ताह मध्य में लिए गए फैसलों से मन मुताबिक कार्य सफल होंगे। आपके आचार-विचार तथा रहन-सहन का तरीका बदल सकते हैं। सप्ताहांत में लोगों की परवाह करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। भूमि संबंधी कार्य सफल हो सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- क्रीम एवं शुभ अंक- 5

कन्या – कन्या राशि के जातक आकस्मिक कष्ट एवं बाधाओं से घिर सकते हैं, आपके घर के घनिष्ठ सदस्यों द्वारा मानसिक तनाव आ सकता है। सप्ताह मध्य में राजनीतिक मामलों में पदोन्नति के योग रुकेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताहांत में अपने रिश्तेदारों के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं तथा उसके द्वारा उचित परिणाम मिल सकते हैं। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जप करें।
शुभ रंग- केसरिया एवं शुभ अंक- 1

तुला – तुला राशि के जातक अचानक ही किसी बड़ी जिम्मेदारी ग्रहण कर सकते हैं। पार्टनर के साथ उचित तालमेल आपके लिए आर्थिक उन्नति के रास्ते खोलेगा। सप्ताह मध्य में घर के खास लोगों से प्रॉपर्टी संबंधी चर्चा लाभकारी सिद्ध होगी। चल-अचल संपत्ति के योग बनेंगे। सप्ताहांत में प्रतिद्वंदी हारेंगे। परिजनों का सहयोग प्राप्त होने से बाहरी शक्तियां कमजोर पड़ जाएंगी। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 8

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक स्वयं के मान-सम्मान की वृद्धि के लिए सामाजिक परिवेश में समय व्यतीत करेंगे। कड़ी मेहनत से उपलब्धि प्राप्त होगी। सप्ताह मध्य में आज गोचर आपके पक्ष में खुशियां तथा लाभ के अवसर प्रदान करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त होगा। सप्ताहांत में विदेश संबंधी योजनाएं सफल होंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित कर सकती है। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 2

धनु – धनु राशि के जातकों को अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रहेगा। वाणी में मधुरता आपके रुके हुए काम को प्रगति प्रदान करेंगी। सप्ताह मध्य में चलते हुए काम में रुकावट आपको नकारात्मक सोच तक ले जाएगी, जिसके कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। सप्ताहांत में भाग्य आपका अनुकूल रहेगा। बच्चों के साथ एवं प्राकृतिक सौंदर्य में समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 2

मकर – मकर राशि के जातक मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वयं को कमजोर समझ सकते हैं। प्रेम-संबंधों में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। सप्ताह मध्य में अपने साथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। आकस्मिक परेशानी में उलझे हुए लोगों को सही मार्ग मिलना लाभकारी होगा। सप्ताहांत बिना किसी काम से विरोधियों के संपर्क में आ सकते हैं। चलते हुए कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 4

कुंभ – कुंभ राशि के जातक आज किसी महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर बड़े अधिकारी या बड़े नेता से मुलाकात कर सकते हैं। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहे सफलता मिलेगी। सप्ताह मध्य में अधिक समय घर के कामकाज में निकल जाएगा। बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। सप्ताहांत में पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद तथा प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन आपके लिए नए जीवन की शुरुआत करेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 9

मीन – मीन राशि के जातकों को दूसरों की बातों में न आकर अपने ही लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए। आर्थिक योजनाओं को साकार बनाने के लिए अथक प्रयास करना ठीक होगा। सप्ताह मध्य में आपकी योग्यता सभी के सामने प्रत्यक्ष दिखेगी। बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए अथक प्रयास करेंगे। सप्ताहांत में गोचर ठीक न होने के समय व्यर्थ के कामों में ही निकल जाएगा। आप अपने कार्य क्षमता तथा दृढ़ विश्वास से बड़ी से बड़ी समस्याओं का निराकरण करने में समर्थ होंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 6