सीआईएनए, उत्तर प्रदेश। उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर उसका शव घर के आंगन में गाड़ दिया। महिला का बताया कि वो पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि अपनी शराब के नशे में ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने कहा की वो रोज-रोज की मारपीट और पति के शराबी पिने की आदत से परेशान हो चुकी थी। हत्या के बाद पत्नी ने घर के आंगन में 4 फीट गहरे गड्ढे में पति का शव गाड़ दिया।

मामले की जानकारी तब हुई जब कई दिनों से लापता बेटे की खोज के लिए मां सुमित्रा देवी निवासी गांव मंगतखेड़ा थाना पुरवा ने 25 जून को पुलिस में शिकायत दी। सुमित्रा देवी ने बताया कि मेरा बेटा ओम प्रकाश पिछले कई दिनों से घर से लापता है। इस सूचना पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। ओम प्रकाश की तलाश में जब पुलिस उसकी ससुराल पहुंची। पूछतांछ के दौरान शक होने पर सख्ती से पूछतांछ की गई। पुलिस की सख्ती के आगे पत्नी सावित्री टूट गई और उस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सावित्री ने पुलिस को बताया की उसने अपने पति की हत्या कर शव को घर के आंगन में ही गाड़ दिया था। उसकी निशानदेही पर पोलिश ने युवक का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना पुरवा के ओम प्रकाश 25 जून को गायब हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद से ही तलाश शुरू कर दी गई थी। जांच में उनकी पत्नी के द्वारा उनकी हत्या कर देने की बात सामने आई है। ओम प्रकाश का शव उसकी ससुराल में ही मिला है। जिसे घर के अंदर ही गाड़ दिया गया था। त्रिपाठी ने बताया कि इसमें उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे इस की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।