सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 04 अगस्त में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1522 – मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म हुआ था.

1730 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1845 – आज ही के दिन भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फ़िरोजशाह मेहता का जन्म हुआ था।

1924 – स्वतंत्रता सेनानी, प्राध्‍यापक, साहित्यकार इन्दु प्रकाश पाण्डेय का जन्म हुआ था।

1929 – भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता एवं पार्श्वगायक किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खण्डवा शहर में हुआ था। इनका का मूल नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार के चार विवाह हुए और इनके दो बेटे है अमित कुमार और सुमित कुमार। किशोर कुमार ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम है।

1937 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2006 – आज ही के दिन उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ था।

2007 – आज ही के दिन नासा के फीनिक्स अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था।