सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 05 अगस्त में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1775 – बंगाल नवाब के अधिकारी महाराज नंदकुमार को कलकत्ते में आज ही के दिन फाँसी पर लटका दिया गया था।

1969 – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1991 – भारत में दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश लीला सेठ आज ही के दिन बनीं।

1914 – पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट का इस्तेमाल अमेरिका में हुआ था। लेकिन उस वक़्त इसमें केवल दो लाइटें होती थी, लाल और हरा।

2000 – पद्म भूषण से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक ज़माने वाले, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लाला अमरनाथ का निधन आज ही के दिन हुआ था।

2019 – भारत सरकार ने आज ही के दिन जम्मू और कश्मीर से संविधान में उल्लेखित धारा 370 हटाकर इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया। अब इसे जम्मू एवं कश्मीर और लद्धाख केंद्र शासित प्रदेशों के नाम से जाना जाता है।

2020 – उच्चत्तम न्यायालय के फैसले के बाद श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ही के दिन भूमि पूजन किया।