सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 06 अगस्त में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1180 – जापान के सम्राट गो टोबो का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना आज ही के दिन हुई थी। यह चेन्नई के व्यापारिक केंद्र में स्थित है। साथ ही ये दुनिया से दूसरा सबसे बड़ा न्यायालय है।

1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास अपने साथियों के साथ मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।

1914 – ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।

1945 – अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम से हमला किया। इसके तीन दिन बाद जापान के दूसरे शहर नागासाकी पर अमेरिका ने ही दुबारा परमाणु बम से हमला किया था। इस हमले में पहले दो से चार महीनों के भीतर हिरोशिमा में 90 हजार से 1 लाख 60 हजार और नागासाकी में 60 हजार से 80 लोग मारे गए थे।

1962 – जमैका को स्वतंत्रता आज ही के दिन मिली थी।

1986 – भारत देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी हर्षा चावड़ा का आज ही के दिन जन्म हुआ था।

1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना आज ही के दिन जताई।

2012 – नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल की सतह पर आज ही के दिन उतरा था।