सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज। इसमें हम आज की तारीख यानी 24 अगस्त में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1600 – ईस्‍ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज, एलएलबी के तट पर आज ही के दिन पहुंचा था। और इसे ही ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में आगमन माना जाता है।

1690 – आज ही के दिन जॉब चारनॉक ने कलकत्‍ता शहर का स्‍थापना किया था।

1888 – स्वतंत्रता के बाद बॉम्बे स्टेट के पहले मुख्यमंत्री बाल गंगाधर खेर का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1908 – देश की आजादी के लिए भगत सिंह के साथ फांसी के फंदे पर झूलने वाले क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1968 – पद्म भूषण से सम्मानित, आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1969 – आज ही के दिन वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने थे।

2006 – अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो कोकुइपर बेल्ड का पिंड मानते हुए प्लूटो ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

2019 – आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से नवाजा।